राजनीति

BJP मतलब भाग जाओ पाकिस्तान!’ अखिलेश यादव का योगी पर पलटवार, जापानी छात्रों वाली PHOTO पर भी तंज

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। अखिलेश ने BJP को लेकर “भाग जाओ पाकिस्तान” वाला तंज कसा और कहा कि बीजेपी PDA से घबराई हुई है। उन्होंने PDA की परिभाषा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। इसके अलावा जापानी छात्रों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात और तस्वीरों पर भी अखिलेश ने टिप्पणी की

Share:

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज होती दिखाई दे रही है। शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने BJP और योगी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि “BJP मतलब भाग जाओ पाकिस्तान”। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी PDA से घबराई हुई है और इसी वजह से PDA की परिभाषा बदलने की कोशिश की जा रही है।

अखिलेश ने अपनी सरकार के दौरान स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान बच्चों को स्कूलों में गर्म खाना देने का काम किया गया था और अक्षयपात्र योजना के जरिए भी बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने और चीनी की कीमतों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। अखिलेश के मुताबिक, मुनाफे के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है और चीनी की कीमत बढ़ रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापानी छात्रों से हुई मुलाकात भी राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन गई है। योगी ने लखनऊ में जापान से आए 13 छात्रों के साथ संवाद किया और कार्यक्रम के बाद उनके साथ सेल्फी भी ली।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच BJP और सपा के बीच 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Your reaction
Share: