Technology

Instagram ने 10 साल बाद बदला Logo, यूजर्स बोले- ये क्या बना दिया?

Instagram ने करीब 10 साल बाद अपने पहचान वाले वर्डमार्क को नया रूप दिया है। नया डिजाइन पहले से ज्यादा साफ और मॉडर्न बनाने की कोशिश है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने नए डिजाइन की तुलना ‘Instagzam’ से तक कर दी।

Share:

Instagram ने करीब 10 साल बाद अपने पहचान वाले लिखे हुए लोगो यानी Wordmark को बदल दिया है। कंपनी ने नए डिजाइन को पहले से ज्यादा साफ, मॉडर्न और सिंपल बनाने की कोशिश की है।

Instagram का नया Wordmark पुराने डिजाइन की तुलना में अलग नजर आता है। कंपनी का मकसद अपनी ब्रांड पहचान को आधुनिक बनाना है, जबकि Instagram की पुरानी विजुअल पहचान से जुड़े कुछ एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है।

हालांकि, नए डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कई यूजर्स ने नए Wordmark को पसंद नहीं किया और इसकी लेजिबिलिटी पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने मजाक में नए डिजाइन को ‘Instagzam’ तक कहना शुरू कर दिया।

Instagram के मुताबिक यह बदलाव करीब एक दशक बाद किया गया है। कंपनी अपनी विजुअल पहचान को धीरे-धीरे नए डिजाइन सिस्टम के साथ अपडेट कर रही है। इसमें नए टाइपफेस और ब्रांडिंग एलिमेंट्स भी शामिल हैं।

यानी Instagram का ऐप आइकन ही पूरी तरह बदल गया है, ऐसा नहीं है। इस अपडेट का बड़ा हिस्सा Wordmark और overall visual identity से जुड़ा है।

अब देखना होगा कि समय के साथ Instagram का यह नया डिजाइन यूजर्स को पसंद आता है या फिर ‘Instagzam’ वाला मजाक ही सोशल मीडिया पर ज्यादा चलता रहता है।

Your reaction
Share: