समाज

नेपाल में बड़ी तबाही, 133 भारतीय लापता; फ्लैश फ्लड से 157 की मौत

नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। रसुवा जिले में आई बाढ़ के बाद 157 लोगों की मौत और 750 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

Share:

नेपाल में बड़ी तबाही, 133 भारतीय लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार सुबह अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। रसुवा जिले में सुबह करीब 9 बजे तिब्बत की तरफ से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का सैलाब आया। देखते ही देखते तेज बहाव ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस भयावह घटना में अब तक 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिकों के साथ 300 से अधिक विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

## कैसे आई अचानक बाढ़?

जानकारी के मुताबिक, सुबह 8:22 बजे गोसाईकुंड से करीब 47 किलोमीटर उत्तर में तिब्बती क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। यह इलाका गाइरोंग काउंटी में था।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद ग्लेशियर एवलांच की घटना हुई। दबाव बढ़ने के बाद त्रिशूली और भोटेकोशी नदी में अचानक फ्लैश फ्लड आई। सुबह करीब 9 बजे नेपाल के रसुवा जिले के तिमुरे, स्याफ्रुबेसी और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मची।

ईशा फाउंडेशन के श्रद्धालु फंसे

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया ईशा फाउंडेशन का एक ग्रुप भी इस घटना के दौरान फंस गया। वापसी के दौरान श्रद्धालु चीन के इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद थे, तभी अचानक आई बाढ़ ने इमारत और आसपास के इलाके को प्रभावित कर दिया।

ईशा फाउंडेशन के मुताबिक, इस साल कैलाश यात्रा के लिए 21 ग्रुप गए थे। इनमें कई यात्री सुरक्षित लौट चुके हैं, जबकि कुछ लोग अभी तिब्बत और नेपाल में मौजूद हैं। इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद 77 लोगों के फंसे या लापता होने की जानकारी दी गई है।

भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नेपाल में बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

भारतीय नागरिक सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

**+977 985 131 6807**

**+977 970 910 7500**

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से की बात

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बातचीत की। पीएम मोदी ने नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

यूपी और बिहार में भी बढ़ा बाढ़ का खतरा

नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार में भी नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल से निकलने वाली नदियां भारत में प्रवेश करती हैं। त्रिशूली नदी का पानी आगे चलकर नारायणी नदी और फिर भारत में गंडक नदी से जुड़ता है। ऐसे में जलस्तर बढ़ने से बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और आसपास के निचले इलाकों में प्रशासन की ओर से निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं उत्तर प्र

Your reaction
Share: