राजनीति

राहुल गांधी कहाँ हैं? 20 दिन से गायब, फोन भी बंद! कांग्रेस में मचा हड़कंप

22 जून को राहुल गांधी विदेश दौरे पर निकले थे। हैरानी की बात यह है कि 20 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि राहुल गांधी आखिर किस देश में हैं। कांग्रेस की ओर से भी उनकी लोकेशन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसी वजह से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share:

फोन भी हुआ स्विच्ड ऑफ, नेताओं की बढ़ी बेचैनी

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी का फोन भी लगातार स्विच्ड ऑफ बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर ऐसा क्या है, जिसकी वजह से विपक्ष के सबसे बड़े चेहरे से संपर्क तक नहीं हो पा रहा है? कांग्रेस इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है, जिससे सस्पेंस और गहरा गया है।

'छात्रों की गूंज' अभियान पर भी पड़ा असर

राहुल गांधी की गैरमौजूदगी का असर अब कांग्रेस के कार्यक्रमों पर भी दिखने लगा है। प्रयागराज से लेकर पटना तक प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। पार्टी इसे सामान्य बता रही है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे राहुल गांधी की अनुपस्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।

20 जुलाई से पहले क्या चल रही है बड़ी तैयारी?

इसी बीच एक और बड़ी चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में रिपोर्ट पेश होनी है। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी इस मामले को लेकर कानूनी तैयारियों में व्यस्त हो सकते हैं।

Your reaction
Share: